Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी निष्ठा व लगन से कार्य कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें: एसडीएम मनदीप

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 4, 2025 Tags: , , , ,

-अधिकारियों के रूचि लेने से ही हो रहा नागरिकों की समस्याओं  समाधान: नगर निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय

-पुलिस विभाग से जुड़ी हर समस्या का जल्द से जल्द होगा समाधान: पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स

-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 76 समस्याएं, एसडीएम ने कहा हर समस्या का होगा समाधान

-समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, पैंशन, क्रीड से जुड़ी समस्याएं पहुंची

BOL PANIPAT , 4 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की दूरगामी सोच का प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों से आम जन खुश है। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री जनता के हितों को ध्यान में रखकर फैसले ले रहे हैं उस से आम जन को लाभ मिल रहा है।

    एसडीएम मनदीप सिंह ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि नागरिक बारिश के मौसम में भी अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में पहुंच रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे जनता समाधान शिविर में दर्ज समस्याओं का निष्ठïा व लगन से कार्य करके समाधान करें। अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को लेकर और ध्यान देने की जरूरत है ।

      निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि समाधान शिविर में जो नागरिक अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी अहम जिम्मेदारी है। जनता समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, कार्य में रूचि लेनी है व समस्या का समाधान करना है।

    पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि अधिकारियों के रूचि लेने पर ही समस्याओं का समाधान होगा। इस पर संबंधित थाना अध्यक्षों को ध्यान देने की जरूरत है।

    नगराधीश टीनू पोसवाल ने मौके पर कई अधिकारियों के सहयोग से पेंशन व कई अन्य मामलों से संबंधित समस्याओं की सुनवाई करके उनका समाधान करने के निर्देश दिये। सोमवार को क्रीड, पुलिस व पेंशन से जुड़ी कुल 76 समस्याएं पहुंची जिनका एसडीएम मनदीप सिंह ने सभी अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।

    प्रार्थी नवीन, रमेश, सोनू ने ठेके से कबीर आश्रम तक खुले में टोलिया बनाकर शराब पीने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थी भापरा  निवासी अभिमन्यु ने प्रशासन से दिव्यांग पेंशन बनवाने का अनुरोध किया। मराठी साहिल ने राम नगर की गलियों से लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया।

प्रार्थी सुभाष ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध प्रशासन से लिखित में किया है। इस मौके पर डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएचओ शार्दुल शंकर, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डिप्टी सीईओ कंचन लता, चीफ इंजीनियर राजकुमार, पुलिस कंप्लेंड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगिंदर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments