Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारी पर उतरेंगे खरा: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 20, 2025 Tags: , , , ,

-गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि कुरुक्षेत्र कार्यक्रम की तैयारियों की कि समीक्षा

-कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक आयोजन, पानीपत से सैकड़ों बसें होंगी रवाना

-सम्मान और अनुशासन से ही आयोजन बनेगा सफल

BOL PANIPAT , 20 नवंबर। सिखों के नौवें गुरु, शहीद-ए-आज़म गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी और तैयारी को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी प्रशासनिक दक्षता की परीक्षा है, बल्कि गुरु तेग बहादुर जी के त्याग और मानवता के संदेश को सम्मान देने का अवसर भी है। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा, चिकित्सा, जल व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन तक, हर पहलू बेदाग और अनुशासित हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ दहिया ने बताया कि जिले से सैकड़ों बसें 24 नवंबर को निर्धारित स्थानों पर पहुंच जाएंगी, जहां से वे अगले दिन सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात सभी बसें दोबारा अपने-अपने निर्धारित ठिकानों पर वापस लौटेंगी। उपायुक्त ने एसजीपीसी के चयनित सदस्यों के साथ-साथ सिख समाज के सरपंचों, पंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सभी समुदाय-स्तर पर सौहार्द और अनुशासन बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, सीईओ डॉ. किरण सिंह, आरटीओ नीरज जिंदल, जीएम रोडवेज विक्रम सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments