स्वास्थ्य हमारा बुनियादी मानव अधिकार: उपायुक्त
स्वास्थ्य के प्रति रहें सर्तक
BOL PANIPAT , 7 अप्रैल। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि हर व्यक्ति का स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। सतर्कता के जरिए ही स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सकता है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष वल्र्ड हेल्थ डे की थीम हेल्थ फॉर ऑल रखी गयी है जो इस सोच को दर्शाती है कि स्वास्थ्य एक बुनियादी मानव अधिकार है। स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के अलावा लोगों को चिकित्सा क्षेत्र में हो रही नई रिसर्च और दवाओं के बारे में जागरूक करना भी इस दिन का उद्देश्य है।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता से हम बहुत सी बीमारियोंं से अपने आप को बचा सकते हैं। इससे इलाज करवाना भी आसान हो जाता है और स्वास्थ्य को होने वाले गंभीर नुकसान से भी हम अपने आप को बचा सकते हैं। हर साल इस दिन के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है और उसी के आधार पर इस दिन होने वाले कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता है। इस दिन का इतिहास और महत्व जानना हम सब के लिए के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह मुद्दा मानव की जिंदगी के साथ जुड़ा हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि इस दिन लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कमजोर लोगों की सेवा भी करनी चाहिये।

Comments