Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा किसान मोर्चा के गठन के एक साल पर पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 4, 2022 Tags: , , , ,

-भाजपा किसान मोर्चा एक साल के कार्यकाल मे पूरी तरह परिपक्वता से जुटा रहा संगठन व कृषक के उत्थान में
-भाजपा किसान मोर्चा का एक साल का कार्यकाल रहा बेमिसाल

BOL PANIPAT : 4 मई, जिला पानीपत में आज जिला अध्यक्ष पानीपत मे जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा महाबीर सिंह के नेतृत्व में समालखा पुराना बस स्टैंड गुरूद्वारें के सामने भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखङ द्वारा गठित टीम मे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त सुखविंदर श्योराण का एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा किसान मोर्चा ने आज अपने प्रथम वर्ष के कार्यकाल मे कोविड व किसान आंदोलन के बावजूद धरातल पर किसानों से संवाद रखकर व समय समय पर सीएम मनोहर लाल व उनके मंत्रीमंडल से बिजली पानी खाद बीज, प्राकृतिक आपदा के बाद मुआवजे के रूप में नुकसान की भरपाई करवा कर एक अनुभवी माहौल तैयार किया है।

आज किसान मोर्चा के एक साल पर सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर एक साल में उनके साथ बिताए समय को याद कर और मजबूती से संगठन व किसानों की जायज आवाज को सरकार के समक्ष उठाकर समाधान करवाने का संकल्प लिया।। भाजपा किसान मोर्चा का संगठन के लिए सबसे मजबूत अंग इसीलिए माना जाता है कि किसान बाहुल्य होने के कारण हर पार्टी किसान से अपनापन का दिखावा तो करती है लेकिन समय आने पर इसी अन्नदाता को पूरी तरह भुला दिया जाता है परंतु भाजपा संगठन ने किसान आंदोलन हो या कोविड का भयावह दौर रहा हो किसान के साथ उसकी डगर डगर नापने का काम किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसान मोर्चा की कमान पिछले वर्ष 4 मई को जब पूर्व विधायक व कृषि क्षेत्र से जुड़ाव रखने वाले सुखविंद्र श्योराण को सौंपी तो उस समय प्रदेश भर में कोविड की महामारी व किसान आंदोलन एक विकराल रूप धारण कर चुका था लेकिन भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने पहले मंडी दर मंडी पहुंच कर भोले भाले किसानों को मास्क, सेनेटाइजर वितरण किया वहीं पिछले जुन जुलाई माह में पौधरोपण व रक्त दान अभियान चलाकर अपने संगठन के पदाधिकारियों को ग्रामीण किसान से जुड़ाव कायम रखा।

कई बार ग्रामीण दौरों मे पदाधिकारियों को विपक्ष ही नहीं अपितु अपने लोग भी नाराजगी जाहिर करते लेकिन पदाधिकारियों ने उनको केंद्र की अब तक की सबसे मजबूत नरेन्द्र मोदी सरकार की किसान व कृषि क्षेत्र में लागू समृद्धशाली नीतियों से अवगत करवाया तो वह भी साथ खड़े नजर आए वहीं किसान मोर्चा की पूरी टीम ने एक परिवार की भांति सभी आम साधारण हो संगठन पदाधिकारी पूरी मेहनत से जुटे रहे तथा कपास मे सफेद मक्खी, उखेला, हो सरसों का पौधे का गलन रोग होने से हुए नुकसान की स्थिति मे संगठन के साथ-साथ आमजन की आवाज बनकर सरकार के सामने पूरी बात उठाकर उनका समाधान करवाकर इतिहास बनाने का काम किया। प्रदेश में पहली बार भाजपा किसान मोर्चा ने चाहे बिजली या खाद बीज संकट हो या खराब फसलों का मुआवजा रिपोर्ट में मनमर्जी बरती गई तो किसान मोर्चा ने बार बार सीएम मनोहर लाल को धरातलीय हालत से वाकिफ करवा कर सरकार की आंख नाक कान बनकर छतीस बिरादरी के कल्याण करने का काम किया है जो विपक्षी राजनैतिक दलों के लिए एक तरह से आईना दिखाने का काम किया है।

इसी के साथ साथ प्रत्येक जिले मे प्रगतिशील किसानो के साथ साथ सीमा पर सुरक्षा करने वाले जवान को भी सम्मान देने का काम किया है ।अमृत महोत्सव मे 27 फरवरी को प्रत्येक विधान सभा मे चंद्र शेखर आज़ाद का बलिदान दिवस मनाने का काम किया। साल भार के कार्यकाल मे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता ने मेहनत करके हुए ग्राम स्तर तक संगठन को खड़ा करने का काम किया । कांग्रेस ने केवल वोट बैंक के तौर पर किसानों को बरगलाने का काम किया लेकिन भाजपा ने पारिवारिक सदस्य मानकर सरकार से उनकी फसलों के देशभर में सबसे अधिक भाव, भावांतर योजना, भूमि अधिग्रहणया प्राकृतिक आपदा या समय समय पर मौसमी बीमारियों के समय सबसे ज्यादा क्षतिपूर्ति राशि जैसे कृषि हितैषी फैसले उनके पक्ष मे लेकर साबित कर दिया कि भाजपा सही मायनों में राष्ट्र के कर्णधारों को आर्थिक रूप से विकसित बनाने का काम कर रही है।

किसान मोर्चा ने प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र श्योराण की अगुवाई में तीन माह पहले ही सीएम मनोहर लाल, बिजली मंत्री को कृषि क्षेत्र में जयादा से जयादा बिजली उपलब्धता की आवाज़ बुलंद तो आज सरकार किसान को कुछ समझाईश के बाद अब अपने पराए की पहचान कर मजबूती से पीछे खड़ा है।
आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखङ के मार्गदर्शन मे सुखविंदर श्योराण का किसान मोर्चा अध्यक्ष के तौर पर एक साल पूर्ण होने पर जिले के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे संपर्क अभियान चलाया व कई सामाजिक कार्यक्रमों मे भागीदारी करके सुखविंदर श्योराण को बढ़ाई व शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश महामन्त्री ऋषि पाल रावल,प्रदेश कार्यकारिणी राजेश फोगाट,जिला उपाध्यक्ष मनोज दहिया,अनिल बेनीवाल व सुभाष त्यागी , जिला महामन्त्री आजाद खलीला व प्रदीप रावल, जिला सचिव सतबीर छौक्कर, सुरेश आर्य, जिला मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह दहिया व सह मीडिया प्रभारी अनु भाटिया, धनसिंह कुहाड जिला कार्यकारिणी सदस्य,बलवान कांगडा कार्यकर्ता व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments