सरकारी योजनाओं का अधिकारी निश्चित समय अवधि में करें क्रियान्वयन: सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक
-जिला परिषद सीईओ ने ली परिषद के अधिकारियों की बैठक. सरकारी योजनाओं की गति प्रदान करने के दिए निर्देश.
BOL PANIPAT, 26 दिसंबर। जिला परिषद के मुख्य कार्र्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम विंडो व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति जानी व उन योजनाओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विकास को लेकर अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इन पर और गति देने की आवश्कयता है। जो विकास योजनाएं संचालित की जा रही है उन पर अगर कार्य समय अनुसार पूर्ण होता है तो इससे सरकार की छवि अच्छी बनती है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि हमें इस पर और ध्यान देना होगा। पंचायती राज द्वारा ग्राम स्तर पर लगाये जाने वाले जीम के बारे में भी स्थिति जानी व महिला चौपालों के निर्माण को लेकर भी विचार विमर्श किया। इस मौके पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, डिप्टी सीईओ कंचन, एसडीओ सत्यप्रकाश, जिला परिषद के अमरेन्द्र पाल के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments