जनता समाधान शिविर व जन संवाद में आई समस्याओं का अधिकारी और शिद्दत से करें समाधान: निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी
-मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और चुनाव विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा बैठक
-पानीपत समस्याओं के समाधान में अच्छी पोजीशन में, अधिकारी और रुचि लेकर करें कार्य
BOL PANIPAT , 27 जून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और सरकार के चुनाव विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्त और अधिकारियों से वर्चुअल समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वो समाधान शिविर व जन संवाद में जो समस्याएं, शिकायतें नागरिकों द्वारा प्रस्तुत की गई थी उनका अति शीघ्रता से समाधान करें।
समीक्षा बैठक में नगर निगम के एडिशनल आयुक्त विवेक चौधरी ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द शेष बची समस्याओं का भी समाधान करने का प्रयास करेंगे ।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि समस्याओं के निदान में हरियाणा भर में पानीपत तीसरे स्थान पर है। यह सब अधिकारियों के कठोर परिश्रम का परिणाम है। अधिकारियों को इसे बरकरार रखना है।
अतिरिक्त आयुक्त ने समीक्षा बैठक के बाद विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों के साथ जनता समाधान शिविर व जन संवाद में आई समस्याओं की पेंडेंसी को दूर करने को लेकर बातचीत की व कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उनके विभाग अनुसार समस्याएं भी बताई व जल्द से जल्द उनका समाधान करने के लिए कहा।
निगम अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि अधिकारी मुख्य तौर पर दो बातो पर विशेष ध्यान दें। एक तो जो पेंडेंसी बचती है उनका शीघ्रता से निदान करें व दूसरा रिओपन होने वाली शिकायतों के निदान पर और जोर लगाए व उन्हें क्लियर करें। उन्हें अच्छी तरह से अटैंड करें। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों की जो भी पेंडेंसी बचती है उनको एक एक करके बताया।
इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजेंद्र पाल मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता सावित पानू, डीएचओ शार्दुल शंकर, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एम एस धीमान, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, डीएफएससी कुमारी नीतू, डीईटीसी विजेंद्र ढुल, एसडीओ वीरेंद्र दहिया खेल प्रशिक्षक सुषमा,फायर अधिकारी गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments