Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विवादित जमीन के मामलों को अधिकारी अपने स्तर पर निपटने का करें प्रयास- डीसी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 19, 2024 Tags: , , , , ,

-स्वामित्व की जिले में वर्तमान स्थिति को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों  के साथ की बैठक

-स्वामित्व के मामलों को लेकर पहले पांच में स्थान बनने के लिए अधिकारी करें प्रयास

BOL PANIPAT , 19 अप्रैल। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने स्वामित्व की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जमीन के विवादित मामलों को लेकर अधिकारी तन्मयता से कार्य करें। ज्यादातर मामलों को अपने स्तर पर सुलझाने का प्रयास करें। उपायुक्त ने जिले में स्वामित्व को लेकर वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली व इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य में अधिकारियों को और मेहनत करने की आवश्यकता है तभी जिला बेस्ट ऑफ फाइव में अपना नाम शामिल कर पाएगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल, निगम एडिशनल आयुक्त नरेंद्र पाल मालिक, निगम आयुक्त मनी त्यागी, डीडीपीओ विशाल पाराशर, तहसीलदार बिजेंदर गिल बिजेंदर गिल  सौरभ शर्मा अनिल शर्मा के अलावा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुरेंद्र खत्री, नितिन यादव आदि मौजूद रहे।

Comments