जन्माष्टमी त्यौहार पर कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए 16 डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए.
BOL PANIPAT , 18 अगस्त। जिलाधीश सुशील सारवान ने जन्माष्टमी त्यौहार पर आमजन में कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत 16 डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा को ओवरऑल इन्चार्ज नियुक्त किया गया है।
आदेशानुसार हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ प्रदीप सिंह व पुलिस स्टेशन सैक्टर-29 के एसएचओ को पुलिस स्टेशन सैक्टर-29 क्षेत्र में, यूएचबीवीएन के एसडीओ मनोज कुण्डु व पुलिस स्टेशन चांदनी बाग के एसएचओ को पुलिस स्टेशन चांदनी बाग क्षेत्र में, एचएसएएमबी के एसडीओ प्रदीप शर्मा व पुलिस स्टेशन सदर एसएचओ को पुलिस स्टेशन सदर क्षेत्र में, एमसीपी के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार व पुलिस स्टेशन सिटी एसएचओ को पुलिस स्टेशन सीटी क्षेत्र में, यूएचबीवीएन के एसडीओ अनील श्योकंद व पुलिस स्टेशन किला को पुलिस स्टेशन किला क्षेत्र में, एटीपी नवीन व पुलिस स्टेशन सेक्टर 13-17 एसएचओ को पुलिस स्टेशन सैक्टर 13-17 क्षेत्र में, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ धर्मेन्द्र कुण्डु व पुलिस स्टेशन मॉडल टाउन एसएचओ को पुलि स्टेशन मॉडल टाउन क्षेत्र में, समालखा के तहसील कल्याण अधिकारी होशियार सिंह व पुलिस स्टेशन समालखा एसएचओ को पुलिस स्टेशन समालखा क्षेत्र में, पंचायती राज पानीपत के एसडीओ राज कुमार व पुलिस स्टेशन सनौली एसएचओ को पुलिस स्टेशन सनौली क्षेत्र में, पंचायती राज बापौली के एसडीओ अनील कुमार व पुलिस स्टेशन बापौली एसएचओ को पुलिस स्टेशन बापौली क्षेत्र में, मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुन्दर सिंह कम्बोज व पुलिस स्टेशन इसराना एसएचओ को पुलिस स्टेशन इसराना क्षेत्र में, यूएचबीवीएन मडलौडा के एसडीओ दलजीत सिंह व पुलिस स्टेशन मडलौडा एसएचओ को पुलिस स्टेशन मडलौडा क्षेत्र में, जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान सिंह हुड्डा व पुलिस स्टेशन ट्रैफिक बाबरपुर को पुलिस स्टेशन ट्रैफिक बाबरपुर क्षेत्र में, एफएफडीए सीईओ यशपाल सेतिया व पुलिस स्टेशन ओल्ड इंडस्ट्री एरिया एसएचओ को पुलिस स्टेशन ओल्ड इंडस्ट्री एरिया क्षेत्र में, एमएसएमई के ज्वाईंट डायरैक्टर कपिल मित्तल व पुलिस स्टेशन तहसील कैम्प एसएचओ को पुलिस स्टेशन तहसील कैम्प क्षेत्र में, ईटीओ(एसटी) अनिल मलिक व जीआरपी एसएचओ को पुलिस स्टेशन जीआरपी क्षेत्र में डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Comments