भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गांव नगला पार में आयोजित हुआ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम.
जिला परिषद चैयरमेन ज्योति शर्मा ने जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को कराया गया अवगत
BOL PANIPAT: 17 जून–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांव नगला पार में “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथी जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा रही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा साथी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर ज्योति शर्मा नें उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, आधारभूत संरचना के विकास तथा भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ज्योति शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार पारदर्शिता, सुशासन और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में बिना पर्ची-बिना खर्ची रोजगार, महिलाओं के सम्मान, किसानों के हित और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं, बहनों एवं ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए विकसित भारत एवं विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी का विश्वास व्यक्त किया।अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक जगबीर आर्य मंडल अध्यक्ष संदीप महामंत्री रविन्द्र सरपंच एवं कार्यक्रम आयोजक बलविंदर एवं रणधीर पुरुषोत्तम विपिन बस्ती राम आदि ग्रामवासी मौजूद रहे

Comments