नशा तस्कर की निशानदेही पर नशा सप्लायर को करनाल जिला के मुंडीगढ़ गांव से गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 30 अक्तूबर 2023, एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने पुलिस रिमांड के दौरान स्मैक तस्कर आरोपी रिजवान की निशानदेही पर आरोपी नशा सप्लायर को करनाल जिला के मुंडीगढ़ गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दानिश निवासी मुंडीगढ़ करनाल के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने बीत शुक्रवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मिली गुप्त सूचना पर बरसत रोड भैसवाल चौक पर नाकाबंदी कर बाइक सवार नशा तस्कर आरोपी रिजवान पुत्र नूरदीन निवासी मुंडीगढ़ करनाल को काबू किया था। मौके पर आरोपी के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह स्मैक को पानीपत में तस्करी करने के लिए आया था। उसने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त स्मैक गांव निवासी दानिश पुत्र वाजिद से कम पैसों में खरीदी थी। उसने एक हजार रूपए दानिश को नकद दिए व बाकि पैसे बेचकर देने थे।
इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नशा सप्लायर आरोपी दानिश को काबू करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए शनिवार को आरोपी रिजवान को माननीय न्यायालय में पेश कर उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपी रिजवान की निशादेही पर दबिश देते हुए पुलिस ने रविवार को आरोपी दानिश को करनाल जिला के मुंडीगढ़ गाव से काबू किया। पूछताछ में आरोपी दानिश ने उक्त स्मैक आरोपी रिजवान को बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी दानिश ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त स्मैक दिल्ली जेजे कालोनी में एक अज्ञात युवक से खरीद कर लाया था। स्मैक बेचकर हासिल किए एक हजार रूपए आरोपी दानिस के कब्जे से बरामद कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी रिजवान व दानिस को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments