Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात में सलिप्त और एक आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा एलईडी व 1500 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मार्च 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने तहसील कैंप के जवाहर नगर में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने में सलिप्त और एक आरोपी को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विकाश उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
मामलें में दो आरोपियों को गत दिनों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल फोन व 2 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने चोरी की उक्त वारदात के महज एक सप्ताह बाद ही आरोपी विकाश पुत्र नरेश व ईश्वर पुत्र तुलसी राम निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत को महादेव कॉलोनी में शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साथी आरोपी विकाश उर्फ गोलू के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजमा देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में खुलासा हुआ था आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के पैसों की जरूरत पड़ने पर लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने मकान से चोरी की नगदी, सामना व चांदी के जैवरात को तीन हिस्सों में बाटकर चांदी की दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी चुटकी राह चलते अज्ञात युवक को बेचकर ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए थे। बचे 2 हजार रूपए व चोरीशुदा दो मोबाइल फोन आरोपी विकाश व ईश्वर के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी विकाश उर्फ गोलू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी विकाश उर्फ गोलू को पकड़ने के लिए सीआईए टू की टीम आरोपी के संभावित ठीकानों पर दंबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहा था। रविवार देर साय मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर सीआईए टू की टीम ने आरोपी विकाश को डाबर कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी विकाश व ईश्वर के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी विकाश उर्फ गोलू के कब्जे से मकान से चोरीशुदा एक एलईडी व 1500 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना तहसील कैंप में नौशाद पुत्र यासिन निवासी जवाहर नगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह 11 जनवरी की साय करीब 7:40 बजे सब्जी मंडी से घर का राशन लेने के लिया गए थे। करीब 8:26 पर पड़ोसी ने फोन कर बताया की घर का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह तुरंत वापिस घर आया और सामान चैक किया तो अलमारी में रखे 20 हजार रूपए, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी चुटकी, एक एलईडी व 3 मोबाइल फोन नही मिले। अज्ञात चोर घर में घुसकर नकदी व उक्त सामान चोरी कर ले गए। नौशाद की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments