Monday, May 4, 2026
Newspaper and Magzine


चार दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अन्तिम दिन राम दरबार की भव्य प्रतिमा को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 22, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT (22 जनवरी) सनौली रोड स्थिति मंदिर श्री भीम गोडा वार्ड नं. 9 में चार दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अन्तिम दिन आज मन्दिर प्रागंण में स्थापित की गई राम दरबार की भव्य प्रतिमा को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज से पधारीं करूणामयी गुरूमाँ ने दिन है सुहाना राम जी का आना भजन गाकर वातावरण को राममय कर दिया। उन्होंन कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक दिन है जिस दिन अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और उसी प्रकार यह भीम गोडा मन्दिर के लिए भी सौभाग्य की बात है कि यहां आज इस शुभ अवसर पर रामदरबार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी हो रही है।

इस अवसर पर कलानौर से पधारे श्री रधुनाथ जी महाराज गद्दी सति भाई सांई दास सेवा दल, दयानन्द सरस्वती जी महाराज मुरथल, ब्रह्मर्षि श्री नाथ जी महाराज, वृन्दावन से पधारीं राधादासी जी महाराज ने भी आई हुई संगत को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन दिये। सुर सम्राट वेद कमल ने इस अवसर पर राम भक्ति पर आधारित भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर शर्मा, प्रमोद विज, रमेश माटा, जसविन्द्र सिंह सग्गु, अवनीत कौर, विजय सहगल, का स्वागत भीम गोडा मन्दिर के पदाधिकारियों ने किया। मंच संचालन वेद बांगा ने किया। इस अवसर पर प्रधान जोगिंदर कमल ,ओम प्रकाश रेवड़ी ,चुनी लाल लखीना, चुनी लाल चुघ, गुरमीत मक्कड़, अमित रामदेव, चिमन सेठी, पवन जुनेजा, जितेंद्र जुनेजा, सुंदर चुघ, दविंदर रामदेव, रजिंदर सलूजा ,ईश जुनेजा, बाल किशन रेवड़ी, जीत लाल जुनेजा, प्रेम चुघ आदि उपस्थित रहे।

Comments