Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक विज ने रविदास जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- समाज में सद्भावना के प्रतीक हैं संत रविदास

By LALIT SHARMA , in Politics RELIGIOUS , at February 16, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : बुधवार को विधायक विज ने अपनी सुबह की शुरुआत जगजीवन राम कॉलोनी में रविदास धर्मशाला में संत शिरोमणि रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित करके की | तत्पश्चात विधायक विज इंदिरा कॉलोनी में वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट, पार्षद अश्वनी धींगडा और अशोक कटारिया के साथ संत रविदास आश्रम में संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित किया| तत्पश्चात विधायक विज पानीपत लघु सचिवालय में जिला स्तरीय समारोह में करनाल सांसद संजय भाटिया के साथ सम्मिलित हुए और गुरु रविदास की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यक्रम को संबोधित किया | वहीँ वार्ड 7 में संत रविदास धर्मशाला में जन समुदाय के बीच पहुंचकर संत रविदास को श्रद्धांजलि दी|

अंत में विधायक विज वार्ड 11 सैनी कॉलोनी के लोगों के बीच पहुंचकर रविदास की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास समाज में सद्भावना के प्रतीक हैं| हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को संत रविदास के विचारों से जरूर अवगत कराना चाहिए| संत रविदास का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक सद्भावना और आपसी मेलजोल और जातिगत भेदभाव को ख़त्म करने के लिए समर्पित रहा| हम सभी को संत रविदास के विचारों से शिक्षा लेनी चाहिए| और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विज ने कहा कि मुझे खुशी है कि मोदी सरकार एवं खट्टर सरकार रविदास जी के विचारों से प्रभावित होकर पिछड़े समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं भारतीय जनता पार्टी सदैव ही पिछड़े वर्ग के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध रही है मुझे इस बात की खुशी है कि मैं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निर्वाचित विधायक हूँ.

इस अवसर पर डिप्टी मेयर रविन्द्र फुले, पार्षद अशोक कटारिया, रविन्द्र भाटिया, पार्षद पति विजय सहगल, मंडल अध्यक्ष प्रीतम गुर्जर, विजय शर्मा एवं समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे |

Comments