राष्ट्रीय खेल दिवस के उपल्क्ष में युवाओं ने सीखे फिट रहने के गुरूमंत्र .
BOL PANIPAT – शनिवार 30 अगस्त 2025, शनिवार को आर्य कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपल्क्ष में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के मंत्रों को सीखा। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के उपप्रधान वीरेंद्र शिंगला व कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने मेजर ध्यान चंद को पुष्पांजली अर्पित करते हुए विद्यार्थियों को ध्यान चंद के खेल जीवन के विषय से अवगत करवाया।
आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के उपप्रधान वीरेंद्र शिंगला ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि उन्हें सामान्य शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा का ज्ञान भी अर्जित करना चाहिए।
डॉ. जगदीश गुप्ता ने फिटनेस टॉक विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि व्यक्ति का सर्वांगिण विकास तभी संभव है, जब वह शारीरिक व मानसिक रूप से किसी भी कार्य को कुशलतापूर्वक करने में सक्षम होगा। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि युवाओं को एक प्रर्याप्त दिनचर्या व अपने खान-पान के साथ-साथ् योग को भी अपने जीवन में सम्मलित करना होगा। अंत में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हमें खेलों में भी अपनी रूचि बढानी होगी जिससे हम अपने भारत देश की अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक अलग पहचान बना सकें।
कार्यक्रम के संयोजक रहे शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने भी मेजर ध्यान चंद के जीवन के उन पहलुओं पर नजर डालते हुए बताया कि मेजर ध्यान के परिवार की ओलंपिक खेलों में सबसे ज्यादा सक्रियता रही है। साथ ही उन्होंने उच्चतर शिक्षा निदेशालय का अभिवादन करते हुए आग्रह किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर आयोजित करवाएं जाए जिससे विद्यार्थियों में और अधिक जागरूकता का समावेश हो सके।
मंच संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक राजा तोमर ने किया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से राजेंद्र सिंह, सुनील पहल, अनुप गुलिया व प्राध्यापिका रजनी व खुशबू समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments