Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चेन चोरी के शक में ई रिक्शा चालक व उसके नाबालिग दोस्त का अपहरण कर दोनों से मारपीट व कुकर्म का प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :22 जुलाई 2023, न्यू आरके पुरम में चाय की दुकान पर चेन चोरी के शक में ई रिक्शा चालक व उसके नाबालिग दोस्त का गाड़ी से अपहरण कर, गांव जाटल न गांव इसराना के खेतो में ले जाकर दोनों के साथ मारपीट व कुकर्म का प्रयास करने वाले आरोपी रोहित पानू निवासी न्यू आरकेपुरम, सोनू निवासी इसराना व पार्थ निवासी छोटी बांध को थाना माडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार देर शाम रामलाल चौक से गिरफ्तार किया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया की थाना मॉडल टाऊन क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने थाना में शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा भाई राहुल ई रिक्शा चलाता है। राहुल 20 जुलाई की सुबह घर से ई रिक्शा लेकर गया था। शाम करीब 5:30 बजे उसके पिता के पास एक अज्ञात नंबर से वॉट्सअप पर वॉइस कॉल आई। फोन पर सामने से बात कर रहा युवक कहने लगा की में सहारनपुर में हू। 80 हजार रूपए दे दो तुम्हारा बेटा मेरे साथ है उससे बात करो। उसने उक्त नंबर पर कॉल की तो ट्रूकॉलर पर रोहित पानू लिखा हुआ आया। उसने रोहित पानू से फोन पर बात की तो वह कहने लगा तुम्हारे भाई राहुल को 80 हजार रूपए देने ही पड़ेंगे। इसके बाद आरोपी ने उसके भाई राहुल से फोन पर बात करवाई। भाई राहुल आरोपियों के डर से कहने लगा इनको पैसे दे दो कोई कार्रवाई मत करना। भाई राहुल से बात करने के बाद उसने डायल 112 पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात करीब 9 बजे वह भाई की तलाश में आरकेपुरम में घूम रहा था तो आरोपी रोहित पानू अपने साथ राहुल को लेकर अपने घर आया। उसने भाई राहुल से बात की तो उसने बताया कि रोहित उर्फ पानू ने अपने पांच/छह साथी आरोपियों के साथ मिलकर आरकेपुरम में चाय की दुकान पर चेन चोरी के शक में उसको व उसके नाबालिग दोस्त को अपहरण कर गाड़ी से जाटल गांव के खेतों में ले गए और वहा मारपीट की। इसके बाद आरोपी उन्हे इसराना गांव के खेतों में ले गए और अपने तीन अन्य साथी आरोपियों को वहा पर बुला लिया। सभी आरोपियों ने उन दोनों को उल्टा लटकाकर लाठी, डंडो व लोहे की रॉड से पिटाई कर बुरी तरह से चोट मारी, आरोपियों ने उन दोनों के साथ कुकर्म करने का प्रयास भी किया। आरोपियों ने मारपीट कर उनकी विडिओ भी बनाई जिसमें उन दोनों से बुलवाया गया की उन्हे सोने की चेन देनी है और वह अपनी मर्जी से यहा पर आए है।आरोपियों ने जाति सूचक गालिया देते हुए धमकी दी की किसी को इस बारे बताया तो रात को तुम्हारे घर पर फायरिंग करेंग। पुलिस कार्रवाई से डरते हुए आरोपी उन दोनों को अपने घर पर लेकर आए है। आरोपियों ने उससे 1800 रूपए भी छीन लिए। भाई राहुल को वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अपहरण कि विभिन्न धाराओ सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया की थाना माडल टाउन पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित संभावित ठीकानों पर दबिश देते हुए शुक्रवार देर शाम आरोपी रोहित पानू, सोनू व पार्थ को रामलाल चौक से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने चार/पांच अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहित पानू ने बताया कि 20 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे वह आरकेपुरम में चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। जहा पर उसकी सोने की चेन चोरी हो गई। राहुल भी वही पर बैठ कर चाय पी रहा था। चाय पीकर राहुल ई रिक्शा लेकर गली में चला गया। कुछ देर बाद राहुल वापिस वहा पर अपने एक दोस्त के साथ आया तो उसको शक हुआ की राहुल चेन चोरी कर छुपाकर आया है। उसने अपने भांजे कश्यप कॉलोनी निवासी टिंकू को फोन कर वहा पर बुलाया। टिंकू कार से अपने दो अन्य दोस्तों को साथ लेकर वहा पर आया। वह सभी राहुल व उसके दोस्त को गाड़ी से अपहरण कर जाटल गांव के खेतों में ले गए और दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी रोहित पानू ने इसराना निवासी अपने दोस्त रोहित रंगा से फोन पर बात की और उसके कहने पर दोनों को इसराना में रोहित रंगा के पास सोनू के खेत में कोठड़े पर ले गए। कुछ देर बाद सोनू व पार्थ भी वहा पर आ गए। सभी ने मिलकर दोनों की पिटाई की और राहुल के पिता को फोन कर पैसे मांगे। बाद में पुलिस के डर से वह देर शाम राहुल व उसके साथी को न्यू आरकेपुरम में अपने घर पर छोड़कर फरार हो गए थे।

उप पुलिस अधीक्षक धर्मबीर खर्ब ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी सोनू व पार्थ को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया व आरोपी रोहित पानू से पूछताछ करने व वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments