Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


गांव खोतपुरा में तीसरे दिन NSS कैंप में प्रातःकालीन सत्र में स्वयंसेवको को योगा करवाया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 14, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आज दिनांक 14.2.2022 को स्थानीय आई.बी कॉलेज की NSS इकाई ने गांव खोतपुरा में तीसरे दिन NSS कैंप में प्रातःकालीन सत्र में स्वयंसेवको को योगा करवाया | इस योगा के साथ-साथ प्रो. साक्षी मुंजाल ने मैडिटेशन  कार्यक्रम चलाया |

गांव खोतपुरा में स्वयंसेवकों ने बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ पर जागरूक रैली निकाली इस अवसर पर गांव के सरपंच श्रीमान विनोद संधू ने कहा कि आज हमारी बेटियां बेटों से कम नहीं है ऐसे कार्यक्रम गांव में जागरूकता लाते हैं इसके पश्चात स्वयंसेवको ने  नशा मुक्ति अभियान चलाया सभी स्वयंसेवकों ने गांव के 5-5 व्यक्तियों  को नशा न करने के लिए जागरूक   किया इस अवसर पर NSS  कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोगेश ने बताया कि आज युवा वर्ग नशे से ग्रस्त हो रहा है यह एक वैश्विक समस्या बन गई है |सायंकालीन सत्र में देशबंधु गुप्ता कॉलेज पानीपत के प्रो. दलजीत (ग्रीनमेन) ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की | प्रो. दलजीत ने पर्यावरण विषय पर विचार करते हुए कहा है कि इस कोरोना युग में पर्यावरण संरक्षण करना मनुष्य के लिए चुनौती बन गई है इसलिए प्रत्येक युवा को अपने जन्मदिन और किसी विशेष अवसर पर वृक्ष जरूर लगाना चाहिए | युवा वर्ग ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकता है | इसी कड़ी में इस अवसर पर स्वयंसेवक सागर राणा ने मंच का संचालन किया | इसी कड़ी में स्वयंसेवकों को प्रोफेसर रितु भारद्वाज ने और फर्स्ट एंड होम नर्सिंग की ट्रेनिंग दी | प्रो. मंजली  ने स्वयंसेवकों की खेलकूद प्रतियोगिता करवाते हुए टेबल टेनिस खेलना सिखाया | इस कैंप के तीसरे दिन को सफल बनाने में प्रोफेसर मनीष, प्रो. साक्षी, प्रो. मंजली,  प्रो. रितु भारद्वाज और श्री राम प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई |

Comments