सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार. दाव पर लगी 5110 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 10 जून 2023, थाना तहसील कैंप पुलिस ने देशराज कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 5110 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान देवी मंदिर के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि देशराज कॉलोनी में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुंरत देशराज कॉलोनी में पहुंची और ईएएसआई प्रवीन को सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर 20 रूपए का नोट देकर युवक के पास भेजा। ईएएसआई प्रवीन की तरफ से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी को कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 5110 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान नीलकमल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी भोला चौक गोपाल कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गेम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments