Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


थाना शहर पुलिस ने कन्यादान योजना का अनुचित तरीके से लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज से पंजीकरण कर धोखाधड़ी करने मामले में गिरोह के और दो आरोपियों को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 दिसंबर 2023, थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा एंव स्वास्थय सर्कल पानीपत एक व दो के सहायक निदेशक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्राचार के माध्यम से शिकायत देकर बताया था कि हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड़ द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के तहत भवन निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता राशि सीधी खाते में उपलब्ध करवाई जाती है। जिसका आवेदन विभाग की वेबसाइट पर किया जाता है। पिछले कुछ समय से आवेदनों में फर्जी दस्तावेज पाए जा रहे है। मुलतान कॉलोनी निवासी जयचंद ने अपनी बेटी के विवाह उपरांत कन्यादान योजना के तहत आवेदन किया था। विभाग द्वारा विवाह पत्र का क्यू आर कोड स्कैन किया और ई दिशा पोर्टल पर जांच की तो विवाह प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। जयचंद ने विभाग से अनुचित तरीके से लाभ प्राप्त करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर दिया है। विभाग द्वारा जयचंद के आवेदन को निरस्त करने के साथ ही खाता बंद कर दिया गया है। उनकी जांच रिपोर्ट में सरोज पत्नी धीरा निवासी नुरपुर गढ़ी, एजेंट जगीता उर्फ देवी पत्नी हरिओम निवासी न्यू सिद्धार्थ नगर व अमित पुत्र सुरेश निवासी मुखिजा कॉलोनी भी दोषी पाए गए है। शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में धारा 420,467,468,471,120बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रविवार को नामजद आरोपी अमित व महिला आरोपी सरोज को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है। पुलिस ने पूछताछ करने के साथ ही आरोपी अमित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक लैपटॉप व मोबाइल फोन व महिला आरोपी सरोज से एक मोबाइल फोन बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया। इसी प्रकार मामले में नामजद महिला आरोपी जगीता को बीते दिनों शामिल जांच कर गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी जगीता भी मामले में माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर थी।

Comments