एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया
BOL PANIPAT , 12 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने तामशाबाद यमुना बंधा पर एक नशा तस्कर को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के बसेडा निवासी नाजिम के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान सनौली अड्डा पर थी। तभी सूचना मिली की सनौली रोड तामशाबाद यमुना बंधा पर यूपी निवासी एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो सामने खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर तामशाबाद गांव की और चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नाजिम पुत्र यासीन निवासी बसेडा शामली यूपी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार इसराना बंसीलाल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 10 ग्राम पाया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 5/6 दिन पहले यूपी के शामली में एक युवक से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी। वह बची 10 ग्राम हेरोइन को बेचने के लिए तामशाबाद यमुना बंधा पर ग्राहक की फिराक में आया था। थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी नाजिम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments