Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते 6 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 34560 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 23, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मई 2023,थाना मतलौडा पुलिस टीम ने थिराना रोड गूगा मेडी चौक के नजदीक जूआ खेल रहे 6 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 34560 रूपए की नगदी बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रमेश पुत्र लालचंद, राजेंद्र पुत्र जीमल, पूर्ण पुत्र सीताराम, जुगती राम पुत्र मांगेराम, अजय पुत्र मेहर सिंह व गंगाराम पुत्र मितल कुमार निवासी मतलौडा के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार साय थाना मतलौडा पुलिस की टीम गश्त के दौरान मतलौडा अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि थिराना रोड पर गूगा मेडी चौक के नजदीक एक खोखे के पीछे दिवार की आड में कई युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जुआ खेल रहे 6 युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान रमेश पुत्र लालचंद, राजेंद्र पुत्र जीमल, पूर्ण पुत्र सीताराम, जुगती राम पुत्र मांगेराम, अजय पुत्र मेहर सिंह व गंगाराम पुत्र मितल कुमार निवासी मतलौडा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 34560 रूपए की नगदी बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में गैंम्बलिग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments