Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बोतल घोपकर कारपेट ठेकेदार की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 1, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 जुलाई 2024, थाना इसराना पुलिस ने रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे पर एनसी मेडिकल कॉलेज के नजदीक सीएनजी पंप के सामने शराब ठेके के पास बीते शनिवार की देर शाम कारपेट ठेकेदार मोनू की गर्दन पर बोतल से वार कर हत्या करने के आरोपी को रविवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना इसराना में संजय पुत्र राजबीर निवासी उग्राखेड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका छोटा भाई मोनू बलाना गांव के पास स्थित शिवालिक फैक्टरी में कारपेट का काम करता था। 29 जून की देर शाम उसके पास एक नंबर से फोन आया। जिसने कहा कि मोनू को झगड़े में चोट लग गई है, जो एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना में दाखिल है, जिसको पीजीआई रोहतक रेफर कर रहे है। वह परिजनों के साथ एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। भाई की मौत हो चुकी थी। उन्हें पता चला की गांव निवासी सुनील पुत्र कर्मबीर ने अपने साथी मोहित, बजिंद्र व सौरभ के साथ मिलकर रंजिशन रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे पर इसराना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास शराब ठेके के सामने मोनू की गर्दन पर शराब की बोतल से हमला कर हत्या कर दी। सुनील पहले भी कई बार मोनू के साथ कहासुनी कर चुका था। संजय की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील ने पूछताछ में रंजिशन हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने के लिए पुलिस ने सोमवार को आरोपी सुनील को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments