Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूल के प्रिंसिपल पर लगे महिला से मारपीट करने के आरोप 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat EDUCATIONAL , at March 12, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :स्कूल में फेयरवेल की फीस न देने के चलते स्कूल संचालक ने छात्रा के परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है । मामला पानीपत विकास नगर के ग्रीन प्राइड स्कूल का है जहाँ कॉलोनी के ही रहने वाला व्यक्ति रमाकांत अपने दो बच्चों की स्कूल फीस जमा कराने के लिए गया था । इस दौरान स्कूल प्रशासन की तरफ से फेयरवेल पार्टी के नाम पर 200 रुपये मांगे गए । जिसको लेकर छात्रा के पिता व प्रिंसिपल में बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल जोगिंदर राठी ने रमाकांत के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया । जिसके बाद रमाकांत ने अपनी पत्नी को यह बात बताई।  पत्नी स्कूल में इस बात की शिकायत को लेकर प्रबंधन से मिलने गयी थी। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल  ने टीचरों के साथ मिलकर रमाकांत की पत्नी निर्मला को कमरा बंद कर पीटना शुरू कर दिया ।

पड़ोसियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद पड़ोसियों और पुलिस की मदद से निर्मला को स्कूल से बाहर निकाल कर पानीपत के सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। पीड़ित निर्मला का आरोप है कि प्रिंसिपल व उसकी पत्नी ने गाली गलोच कर उनकी बुरी तरह पिटाई की है।

Comments