चोरी की बाइक सहित एक आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 13 जुलाई 2023, पानीपत, सीआईए टू पुलिस टीम ने चौटाला रोड पर एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पवन पुत्र मोहन निवासी हमताई दरभंगा बिहार हाल किरायेदार एसजेएम फैक्ट्री डाडोला के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पवन से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को आरोपी चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर चौटाला रोड से होते हुए यूपी में बेचने के लिए जा रहा था। चौटाला रोड पर स्टेडियम के पास पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए टू की टीम को बुधवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सेक्टर 29 की और से चौटाला रोड होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत चौटाला रोड पर स्टेडियम के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद सामने से संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर बाइक को रोककर युवक से बाइक के कागजात मांगे तो वह बहानेबाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक करीब एक सप्ताह पहले मित्तल मैगा माल के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सुधीर पुत्र प्यारेलाल निवासी बंसी कालोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments