Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


NCC तथा NSS इकाई द्वारा कॉलेज प्रांगण में एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में  NCC  तथा NSS इकाई द्वारा कॉलेज प्रांगण में एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया | इसका शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया | प्राचार्य ने कहा कि अपने आस-पास साफ़ सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है | यदि हमारा वातावरण साफ होगा तो हम स्वस्थ रह सकेंगे ।

इसलिए प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया तथा उन्होंने कहा कि NSS तथा NCC इकाई समय समय सामाजिक कार्य करती रहती है जैसे बेटी बचाओ बेटी पढाओ, सड़क सुरक्षा सप्ताह, साक्षरता अभियान, पौधारोपण, प्रदूषण नियंत्रण रैली,  मतदाता जागरूकता अभियान आदि | इस सफाई अभियान में छात्र छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया | इस अवसर पर NCC के लगभग 40 कैडेट्स तथा NSS के लगभग 50 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया तथा कॉलेज के विभिन्न हिस्सों की सफाई की | NCC के प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार तथा NSS के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोगेश कुमार ने प्राचार्य महोदय को सम्मान स्वरूप एक पौधा भेंट किया | 

इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जोगेश ने बताया कि बिना सफाई के हम विभिन्न बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं | यह हम सब का कर्तव्य है अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें | एन.सी.सी. प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रो. राजेश ने बताया कि इस प्रकार के अभियान सामाजिक जागरूकता के लिए परम आवश्यक है | इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र देशवाल, प्रो. नीतू भाटिया, प्रो. साक्षी मुंजाल, प्रो. रितु भारद्वाज, प्रो. मंजली आदि मौजूद रहे |

Comments