नन्हीं बच्चियों ने मनाया ‘RED DAY’
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत के जूनियर विंग की कक्षा नर्सरी से दूसरी तक की नन्ही छात्राओं ने आज विद्यालय में ‘RED DAY’ मनाया! सभी छात्राएं लाल रंग की वेशभूषा में विद्यालय पहुंची! उन्हें लाल रंग के महत्व की जानकारी दी गई जैसे भोजन में लाल रंग के फलों सब्जियों द्वारा पोषण कैसे मिलता है! लाल रक्त हमारे स्वास्थ्य का कैसे ध्यान रखता है! ट्रैफिक नियमों में लाल रंग का मतलब रेड क्रॉस का अर्थ आदि सभी की जानकारी दी गई! प्रकृति की में लाल रंग की छटा कैसे सौंदर्य बिखेरती है इसके विषय में बताया गया !
बच्चों से लाल रंग के फलों सब्जी व फूलों के नाम पूछे गए जो उन्होंने उत्साह से बताएं! इस दिन सभी छात्राएं सब्जियां टिफिन में भी लाल रंग के फल सब्जियां व मिठाई आदि लेकर आई जो सभी ने मिल बाटकर खाई ! प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि लाल रंग का ऐतिहासिक महत्व भी है जो हमें त्याग व साहस सिखाता है! एक तरफ लाल रंग खतरे का निशान है तो दूसरी तरफ बहादुरी का प्रतीक भी !
उप-प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने संदेश दिया कि हमें हर प्रकार के आयोजन परस्पर मित्रता पूर्ण बनाने चाहिए ! इस अवसर पर जूनियर विंग की सभी अध्यापिकाओ ने सहयोग दिया व इस दिन को यादगार बनाया !

Comments