टैगोर सदन ने 7 विकेट से जीता क्रिकेट मैच.
BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में गत दो दिन से चल रही अन्तर्सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ । जिसमें चारों सदनों के प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । टेरेसा और राधाकृष्णन सदन के बीच मुकाबला हुआ जिसमें टेरेसा ने बाजी मारी । विवेकानंद और टैगोर के बीच मुकाबले में टैगोर ने बाजी मारी । टैगोर सदन और टेरेसा सदन के बीच कांटे की टक्कर हुई और टैगोर सदन ने सात विकेट से बाज़ी मार विजयी हासिल की । हमांश ने 20 बॉल में 60 रन बनाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ की उपाधि हासिल की । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने विजयी टीम को बधाई देते हुए अन्य टीमों को भी प्रोत्साहित किया । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं दी । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी अन्य खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया । बच्चों को खेलों का महत्व बताते हुए उन्हें इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । क्रिकेट कोच अंशुल की देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, खेल प्रशिक्षक, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments