350 विद्यार्थियों को बांटे अंकुरण प्रमाण पत्र
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सक्रिय मेधा के अंतर्गत सत्र 2024-25 में TAB,SWARAMBH, CAB Certificate course सम्पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए अंकुरण प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | यह कार्यक्रम महाविद्यालयों की प्लेसमेंट एवं गाइडेंस इकाई व मेधा के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ | इस कार्यक्रम में 350 छात्र छात्राओ ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया | महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ,उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान एवं डॉ. निधान सिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि कृस(Co-founder of Medha) एवं रवि मिश्रा (Learning experience lead ) को तुलसी पौधा भेंट करके किया | प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्रों को उनके कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए बधाई दी तथा जीवन में Discipline, Dedication एवं Determination के महत्त्व को समझाया | उन्होंने मेधा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास को बढ़ाते है तथा उनके करियर को नई उचाईयो तक ले जाने में सहायक सिद्ध होते है | प्लेसमेंट व करियर गाइडेंस इकाई की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि ये कोर्स छात्रों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करते है तथा उनके रिज्यूमे को मजबूत बनाते है | इसके साथ –साथ कार्यक्रम में राहुल सिंघल चीफ मेनेजर सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन तथा सागर कालरा ऑनर ऑफ़ आर्च फैब , पानीपत भी उपस्थित रहे तथा मेधा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अपने विचार सांझा किये | मेधा प्रतिनिधि रवि ने अपने संबोधन में छात्रों को उनके कौशल विकास के लिए मेधा फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी | उन्होंने छात्रों को इन कार्यक्रमों का लाभ उठाने तथा करियर में सफलता पाप्त करने की सलाह दी | प्रमाण पत्र वितरण के दौरान छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये और बताया कि उन्होंने किस प्रकार मेधा फाउंडेशन और महाविद्यालयों के सहयोग से अपने कौशल को निखारा और नए अवसरों की तलाश की| मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया | कार्यकम को सफल सुचारू –संयोजित बनाने व अनुशासन बद्ध रखने में डॉ. पूनम गुप्ता ने अहम् भूमिका निभाई| कार्यक्रम में मेधा से पियूष ,प्रखर, शाहिद,वैभव,अतुल, अमन, छवि ,अब्दुल, नेहा एवं डॉ. स्वाति पुनिया,डॉ. भगवंत कौर,डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. अंजलि,खुशबू, एवं रुचिका एवं उपस्थित रहे |

Comments