Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की गई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 9, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :  डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार 9 दिसंबर 2023 को क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत जूडो, ताइक्वांडो, कराटे, बॉक्सिंग, वुशु एवं रेसलिंग खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी स्कूल द्वारा की गई। प्रतियोगिताओं का संचालन एवं आगाज़ प्रधानाचार्य  अनुपमा सिन्हा   के नेतृत्व  में किया गया। इन खेल प्रतियोगिता में पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर जिले के डी.ए.वी. स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने आयु ग्रुप एवं वजन के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा की। निर्णायक मंडल की भूमिका सभी स्कूलों से आए प्रशिक्षकों द्वारा की गई।

सभी प्रतिभागियों  ने अपनी सूझ-बूझ एवं उत्कृष्ट  प्रतिभा का परिचय दिया। सभी खेल प्रतियोगिताएं सुपरवाइजर हेड  मंजू गुप्ता के सहयोग से खेल प्रशिक्षकों  द्वारा संपन्न करवाई गई । प्रधानाचार्या अनुपमा सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने पसंदीदा खेल को करियर रूप में अपने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से हमारे अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना, सौहार्द की भावना, प्रेम, दिमाग की सतर्कता, इत्यादि गुण विकसित होते हैं। इस अवसर पर सुपरवाइजर हेड अमिता सिंह,  नीलम  शर्मा,  प्रवीन शर्मा और अध्यापक गण में मौजूद रहे।

Comments