गुर्जर भवन में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक.विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा.
-आगामी 26 जुलाई को पानीपत गुर्जर सभा कार्यकारीणी के चुनाव कराने का लिया फैसला
BOL PANIPAT ,10 जुलाई : ऊझा रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गुर्जर कल्याण परिषद पानीपत जिला प्रधान कर्णसिहं पसीना ने की। बैठक में उपस्थित सभी ने विचार विमर्श कर आगामी कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर 26 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे आम सभा व समाज के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया और साथ ही अधिवक्ता विक्रम रावल को आर ओ नियुक्त किया गया। जिसकी देखरेख में 26 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे समाज के गणमान्य व्यक्ति सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का चुनाव करेगें,अगर चुनाव को लेकर सहमति नही बनती है तो नियुक्त किए गए आरओं अधिवक्ता विक्रम रावल चुनाव की आगामी कार्यवाही अमल में लाएगें। गुर्जर सभा जिला प्रधान कर्णसिहं पसीना ने बताया कि जिला कार्यकारीणी का समय पूरा हो चुका है और अब नई कार्यकारिणी गठित की जानी है,ताकि गुर्जर भवन के कार्य के सुचारू रूप से चल सके। इसके लिए सभा के हर व्यक्ति को सुचना भी दे दी जाएगी और इसके साथ ही बैठक में समाज हित के मुद्दों को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपप्रधान अनुप छौक्कर व उपप्रधान कृष्ण छौक्कर,विक्रम रावल,मदन रावल,नरेन्द्र चौहान,सेठपाल रावल,मा.मुकेश,सुरेन्द्र छौक्कर,पूर्व चैयरमेन सुरेन्द्र जलमाना आदि अनेक मौजूद थें।

Comments