फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. छीना गया मोबाइल फोन बरामद
BOL PANIPAT : 01 फरवरी 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जितेंद्र पुत्र राम संजीवन निवासी शाहपुर मैजरगंज चौली फतेहपुर यूपी हाल साई कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी जितेंद्र से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने देवीलाल पार्क के पास एक युवक से फोन स्नैनिंग की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी जितेंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान जितेंद्र पुत्र राम संजीवन निवासी शाहपुर मैजरगंज चैली फतेहपुर यूपी हाल साई कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए करीब 10 दिन पहले देवीलाल पार्क के पास एक युवक से मोबाइल फोन स्नैचिंग करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। फोन स्नैचिंग की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में मोहित निवासी घरौंडा करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना सेक्टर 13/17 में मोहित पुत्र नरेश निवासी घरौंडा ने शिकायत देकर बताया था की 21 जनवरी को वह पानीपत देवीलाल पार्क में आया था। वह पार्क के बाहर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। तभी एक अज्ञात युवक झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। मोहित की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments