Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधानों की बैठक लेकर सुरक्षा के विभिन्न बिंदूओं पर की चर्चा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 16, 2024 Tags: , , , , ,

-ज्वेलर्स शॉप पर अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगवाए

-कमांडो की दो टीम बाजारों में पैदल गश्त करेंगी

BOL PANIPAT : 16 अक्तूबर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर ज्वेलर्स शॉप पर सुरक्षा के मानकों को जांचने के लिए बुधवार को उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सैनी के साथ जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में जिला की विभिन्न ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधानों की बैठक ली। इस दौरान सुरक्षा के विभिन्न बिंदूओं पर विचार विर्मश हुआ। बैठक में प्रधानों की और से बाजारों में पुलिस की पैदल गश्त बढाने का सुझाव रखा गया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कमांडो की दो टीम बाजारों में पैदल गश्त के लिए तैनात करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानों ने न केवल सुझाव दिए बल्कि पुलिस के साथ सुधार में हर प्रयास में सहभागी बनने की बात भी कही।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान कहा कि सुरक्षा के हर प्रयास में पुलिस दुकानदारों व शहर वासियों के साथ है। जिला पुलिस पूरी तरह से उनकी सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है। इसमें दुकानदार भी पुलिस का सहयोग करें। ज्वेलर्स शॉप पर हाई रेज्यूलेश के कैमरे लगे हो व इसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकार्डिंग सेव व सुरक्षित रहे। जिससे फुटेज साफ आ सके ताकि गड़बड़ी करने वाले आरोपी को पकड़ा जा सकें। 

ज्वेलर्स द्वारा ज्यादा मात्रा में कैश या ज्वैलरी का परिवहन किया जाना है तो वे संबंधित थाना या चौकी को सूचित करें सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन पर खरीदारी करने के लिए लोग बाजारों की तरफ रुख करते है, जिससे बाजारों में सामान्य से ज्यादा भीड़ हो जाती है। बाजारों में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहें है। गत दिनों बाजारों के प्रधानों के साथ हुई बैठक में विचार विमर्श के बाद बाजारों में प्रवेश करने वाले 14 मुख्य प्वाइंट लालबत्ती चौक, चौड़ा बाजार, दिल्ली जूस कार्नर सनौली रोड, अमर भवन चौक, सलारगज गेट, परमहंस कुटिया, वीर भवन चुंगी, सेठी चौक, सैंट्रल बैंक वाली गली इत्यादी स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। 5 राइडर लगातार गश्त कर रही है। बाहर अन्य बाजारों में संबंधित थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज स्वयं व उनकी टीम व पुलिस की इआरवी गाड़ी गश्त कर रही है। 

उनहोने कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत इस बारे पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें जो पुलिस बिना देरी के मौके पर पहुचेंगी।

बैठक में ज्वैलर्स एसोशिएसन के प्रधान चंद्र सहगल, संजय वर्मा, अशोक कुमार आनंद, चंद्र मोहन, धर्मवीर, सावन कपूर, हिमांशु भल्ला, शेरचंद कपूर, हेमराज, कश्मीरी लाल कपूर, अश्वनी सहगल, विनोद वर्मा, बिमल लाल कपूर, नवीन वर्मा मौजूद रहे।

Comments