एजुकेशन वॉलिंटियर्स को दस्तावेजों के जांच के लिए एक और मौका
2022 में सम्पन्न सैंटा परीक्षा के आधार पर मेरिट वाले उम्मीदवारों की जाएगी जांच
BOL PANIPAT , 26 मई। जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा पानीपत के कार्यालय में 29 मई को मेरिट सूची वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जो उम्मीदवार 23 व 24 मई 2023 को जांच में शामिल नहीं हुए उनको एक और मौका देने का निर्णय लिया गया है ताकि 9 माह के लिए एज्युकेशन वॉलिंटियर्स को आउट ऑफ स्कूल चिल्डर्न की स्पैशल ट्रेनिंग के लिए लगाया जा सके। सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. अत्तर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जनवरी 2023 के सर्वे के आधार पर लगभग 2800 बच्चों के लिए एजुकेशन वालंटियर की नियुक्ति के लिए ग्रांट जारी की गई है। जिले के सभी खंडों में वास्तविक सर्वे के आधार पर एसटीसी चलाए जाने है ताकि आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन को मुख्यधारा में लाया जा सके। इस कार्य के लिए 29 मई को कार्यालय खुला रहेगा। कोई भी इच्छुक उम्मीदवार जिसने सैंटा 2022 परीक्षा पास की हो वही दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए मो0 नम्बर 9813261693 व 8053559399 से सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments