Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एक तिहाई बहुमत नहीं होने से नहीं हुआ जिला परिषद प्रधान पद का चुनाव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 6, 2026 Tags: , , , , , ,

-राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होगी अगली तारीख तय

BOL PANIPAT , 6 फरवरी। जिला परिषद के प्रधान पद का चुनाव शुक्रवार को कोरम पूरा न होने के कारण नहीं हो सका। जबकि प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।   उपायुक्त एवं निर्धारित प्राधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर सीईओ डॉ. किरण को चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया गया था।

  सीईओ ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा के निर्देशानुसार प्रधान पद के चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली गई थीं। जिला परिषद के सभी सदस्यों को मतदान में भाग लेने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय पर आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो पाया। सभागार मे मात्र 8 ही पार्षद पहुंचे। जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं कराई जा सकी।

सीईओ ने बताया कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करा दिया गया है और आयोग के आगामी निर्देशों के अनुसार प्रधान पद के चुनाव की अगली तिथि तय की जाएगी। इस मौके पर डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता अमरेंद्र सिंह के अलावा पार्षद मौजूद रहे।

Comments