Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


एक राष्ट्र एक चुनाव बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की भावनाओ के अनुरूप – ईश कुमार राणा

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 19, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 19 मई, देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिये एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी हैं। बाऱ बाऱ चुनाव होने से देश पर बहुत बड़ा आर्थिक भार पड़ता हैं। ये शब्द एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक ईश कुमार राणा ने किले पर स्थित हाफ़िजाबाद कला मंच मे विश्व हिन्दू परिषद की एक बैठक तथा पी डबल्यू डी रेस्ट हाउस पर बाबा साहब अम्बेडकर सम्मान गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए कहें।
विश्व हिन्दू परिषद वाली बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष सतीश ढींगरा ने की मंच संचालन मंत्री विनोद सैनी ने किया इस बैठक मे मुख्य रूप से सेवा निवृत ब्रिगेडयर यशपाल सिंह, सचिन राणा, करण सिंह तथा प्रवीण मदान उपस्थित रहे। विश्व हिन्दू परिषद ने एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करते हुए इस के समर्थन मे राष्ट्रपति के नाम एक प्रस्ताव भी सौंपा.
पी डबल्यू डी रेस्ट हाउस वाली बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविन्दर तुषामड ने की। ईश कुमार राणा आगे कहा की रोज रोज चुनाव होने से देश रक्षा व सुरक्षा भी खतरे मे पडती हैं। विकास के काम रूक जाते हैं।
ईश कुमार राणा ने आगे कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव बाबा साहब भीम राव एवं संविधान की भावना के अनुसार हैं।
उन्होने कहा की बाबा साहब ने जब संविधान लिखा तो उन्होने कभी नहीं सोचा होगा की एक दिन देश रोज रोज चुनाव के भंवर मे फंसेगा। ईश कुमार राणा ने आगे कहा की हम सब अब बाबा की भावना के अनुरूप एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे प्रचार प्रसार करें। बैठक मे मुख्य रूप से सुभाष कबीरपंथी, अनिल खत्री, बबिता राणा, संजय चहल सरपंच बलराज, राजेश बहोत एक्स डी एम, रोहित बड्डञज्जर,बजिन्दर बोहत, दिलबाग़, सेठ पाल, महेन्दर राणा, सुरेश कागरा, जय किशन, मंजीत राठौर, आदि मौजूद रहे।

Comments