दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 15 फरवरी। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नि:शक्तता , वृद्धावस्था एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में राज्य पुरस्कार प्रदान करती है जिसके लिए विभाग पहले ऑफ लाइन आवेदन आमंत्रित करता था ।
इस वर्ष सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने अपने पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। आवेदन करने के लिए पोर्टल सोमवार से शुरू हो गया है, जो 5 मार्च तक खुला रहेगा ।

Comments