Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 29 अक्टूबर को पट्टी कल्याणा में: उपायुक्त डॉक्टर विरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 27, 2025 Tags: , , , , ,

-अधिकारी जन समस्याओं का करेंगे मौके पर समाधान।

BOL PANIPAT , 27 अक्टूबर। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा गांव पट्टी कल्याणा में 29 अक्टूबर को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस रात्रि ठहराव में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
  उपायुक्त ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहेंगे व केद्रं व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध करवायेंगे। ग्रामीण इन योजनाओं का किस तरह से लाभ ले सकते है कौन कौन इन योजनाओं के पात्र है पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जो भी समस्याएं लोगों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी उनका समाधान किया जाएगा।

Comments