मनोविज्ञान विभाग द्वारा करवाया गया ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन
BOL PANIPAT – मंगलवार 8 फरवरी 2022, मंगलवार को आर्य पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन करवाया गया। वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर करनाल से कैरियर काउंसलर डॉ. सुनंत ग्रोवर रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने शब्दों के माध्यम से मुख्य वक्ता का स्वागत कर अभिनंदन किया और वेबीनार के सफल आयोजन के लिए इतिहास विभाग व मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह और प्राध्यापिका अंजू को बधाई दी।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग बहुत जरूरी है। इससे उनको सही दिशा और सही कैरियर चुनने में मदद मिलती है, जिससे छात्र आसानी से आगे बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों के सही विकास के लिए कैरियर परामर्श की अहम भूमिका निभाता है।
मुख्य वक्ता डॉ. सुनंत ग्रोवर ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में युवा किस प्रकार अपने संकल्प में मिशन, प्रोफेशन, पैशन व वोकेशन को अपना कर अपने भविष्य का निर्धारण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना कैरियर चुनने से पहले अपने प्राध्यापकों से भी जरूर राय ले लेनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापिका अंजू, नाजिमा समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments