Sunday, July 5, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई ‌.बी  स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बी.कॉम तृतीय वर्ष में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इसमें में कुल  11 विद्यार्थियों ने भाग लिया | प्रतियोगिता  में  विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर विचार प्रकट किये जैसे  डिजिटल इन्नोवेशन व ई-कॉमर्स । प्रतियोगिता में  सिमरनजीत सिमरनजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,   प्रेरणा  द्वितीय स्थान पर  रही और निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता का संचालन प्रो. अजयपाल सिंह एवं पूजा डूडेजा ने किया | प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रोग्राम में भागीदारी लेने के लिए प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि ग्लोबलाइजेशन, डिजिटल इन्नोवेशन व ई-कॉमर्स के आगमन ने दुनिया के प्रदर्शन को बदल दिया है जैसे-जैसे हम डिजिटल युग में आगे बढ़ रहे हैं , यह प्रौद्योगिकियां  प्रयोग किया शक्तिशाली उपकरण के रूप में उभरी है नवाचार को बढ़ावा दे रही है और विभिन्न उद्योगों में क्रांति ला रही है | वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित  शर्मा  ने कहा कि अगर हमें अपना पूर्ण  विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भी योगदान करना होगा | विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | विभाग के अन्य शिक्षक भी इसमें सम्मिलित  हुए |

Comments