Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत में शहीदों के आश्रितों, पूर्व सैनिकोंं व वीर योद्धाओं को किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in HEALTH SOCIAL , at March 20, 2022 Tags: , , ,

-आयुष्मान भव: अस्पताल में 1500 से अधिक सरहदों की रक्षा करने वालों को मिला सम्मान
-अस्पताल को फ्री चैरिटेबल बनाने की ओर बढ़ा रहे हैं कदम : सांगवान
-जल्द ही आयुष्मान भव: अस्पताल देगा शहीदों के परिवारों को फ्री इलाज

BOL PANIPAT । जीटी रोड स्थित आष्युमान भव: हॉस्पिटल में देश के लिए लड़ी गई लड़ाईयों में अपनों को खो चुके शहीदों के आश्रितों को, पूर्व सैनिकों को वीर योद्धाओं को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया गया। रोहतक युनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ सांइसिस के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. एस.एस. सांगवान की ओर से रविवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जिले भर के पूर्व सैनिकों के लिए यह सम्मान समारोह रखा गया। सर्वप्रथम मुख्यातिथियों ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मेजर जरनल शमशेर सिंह, विंग कमांडर सुरेंद्र गौड़, कर्नल घनघस, कर्नल महेंद्र सिंह, कर्नल रमेश गिल, आरएस मधुवार समेत तमाम हस्तियां मौजूद रही।

इससे पहले कार्यक्रम में आए अतिथियों का पूर्व स्कवाड्रन लीडर एवं आयुष्मान भव अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. सुदीप सांगवान ने मेहमानों का पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिलेभर से पहुंचे शहीद सैनिकों के परिजन व पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन रणधीर सिंह जागलान ने किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व वाइस चांसलर डॉ. एस.एस. सांगवान ने कहा कि उनका उद्देश्य पैसे कमाने का कतई नहीं है। वह लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी और सस्ती सेवाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आष्युमान भव: अस्पताल को जल्द ही चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका अस्पताल आज से ही पूर्व सैनिकों, शहीदों के आश्रितों और वीरांगनाओं को फ्री इलाज व एम्बुलेंस सुविधा दी जाएगी। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे करीब 1500 पूर्व सैनिकों, शहीदों के आश्रितों और वीरंगनाओं को भी सम्मानित किया गया।

Comments