ऑपरेशन ट्रेक डाउन: पानीपत पुलिस ने गंभीर चोट मारने के आरोपी को किया गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 14 नवंबर, ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगतार शिकंजा कसा जा रहा है। सनौली गांव में राज मिस्त्री का रास्ता रोककर गंभीर चोट मारने के मामले में थाना सनौली पुलिस ने वीरवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सनौली खुर्द निवासी धीर सिंह के रूप में हुई है।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर वेद पाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने कुछ दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश रखते हुए चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी धीर सिंह को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना सनौली में गांव खुशहालपुर काशीराम नगर यूपी हाल सेक्टर 13/17 निवासी नरेंद्र पुत्र मोतीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। 10 सितंबर को वह सनौली गांव में चचेरे भाई विपिन को लेने के लिए आया था। विपिन अपने भतीजे के जन्मदिन पर गांव सनौली में आया हुआ था। वह सनौली गांव में पहुंचा तब तक विपिन यहा से जा चुका था।
गांव में कमरे से वह, चचेरा भाई प्रीतम, गीतम व संजू हाइवे की तरफ जा रहे थे। गली में सामने से आ रहे धीर सिंह, लेखराज, रामानंद, जितेंद्र, सूरज व पकंज ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने रास्ता रोकने का कारण पूछा तो सभी युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। धीर सिंह ने उसके पीछे से हाथ पकड़ लिए और लेखराज ने नुकीली चीज से उसकी आंख फोड़ दी। वह वही जमीन पर गिर गया। आरोपी उसको पीटते रहे, वह बेहोश हो गया। उसके साथी उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसकी हालत देख इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना सनौली में नरेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments