Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रेक डाउन : किराना दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 28, 2025 Tags: , , , , ,

-चोरी किया मोबाइल, 5 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

-दोनों आरोपी सगे भाई, इससे पहले एक आरोपी पर दो व दूसरे पर एक चोरी का मामला दर्ज है

BOL PANIPAT , 28 नवंबर, पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह आईपीएस के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए टू पुलिस टीम ने नूरवाला अड्डे पर किराना दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को वीरवार शाम को बरसत रोड चुंगी से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हरि सिंह कॉलोनी निवासी सन्नी व दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है। पकड़े दोनों आरोपी सगे भाई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो 20 नवंबर की रात किराना दुकान में छत के रास्ते घूसकर नगदी, मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी की 20 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। सामान राह चलते अज्ञात युवक को बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बचे 5 हजार रूपए, एक मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड

दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी सन्नी पर दो व आरोपी दीपक पर चोरी की वारदात का एक मामला दर्ज है। उक्त मामले में दोनों आरोपी जेल से बेल पर बाहर आए हुए है।

यह है मामला

थाना तहसील कैंप में सेक्टर 13/17 निवासी लविश पुत्र वेद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी नूरवाला अड्डे पर भगवती डेरी सुपर स्टोर के नाम से दुकान है। 20 नवंबर की शाम करीब 11 बजे वह दूकान को बंद कर घर चला गया था। सुबह दूकान खोलकर देखा अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। गल्ले में रखे करीब 20 हजार रूपए नहीं मिले। अज्ञात चोर रात के समय दूकान से उक्त कैश, देसी घी, तेल, बीड़ी, सिगरेट, ड्राई फूट व एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। थाना तहसील कैंप में लविश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments