इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन सत्र का आयोजन.
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर्नशिप सेल एवं हनीवेल और आईसीटी अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में चलने वाले इंटर्नशिप प्रोग्राम के समापन सत्र का आयोजन 15 अक्टूबर 2024 को किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उपप्राचार्या डॉ शशी प्रभा, डॉ सुनीत, डॉ किरण मदान ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की । कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि यह प्रोग्राम विद्यार्थियों के कौशल विकास में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने इस प्रकार के प्रोग्राम्स को छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया और यह भी कहा कि आज के दौर में सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं है विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा ।उन्होंने हनीवेल और आईसीटी अकैडमी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका है। इंटर्नशिप सेल की संयोजिका, माधवी ने भी कार्यक्रम की सफलता पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह प्रोग्राम न केवल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है, बल्कि उन्हें उद्योग के नवीनतम रुझानों से भी अवगत कराता है।उन्होंने ने कहा कि आईसीटी अकादमी सार्वजनिक-निजी-भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत अपनी तरह का पहला अग्रणी उद्यम है, जो छात्रों को प्रशिक्षित करने का प्रयास करता है | सलिक हयात साइबर सिक्योरिटी कंसलटेंट ट्रेनर ने कहा कि यह ट्रेनिंग भी CSR इनिशिएटिव का ही हिस्सा है जिसमें विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल सिखाकर जॉब के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों के उत्तर दिये और कहा कि आज के दौर मे सतर्क रहना अति आवश्यक है | इस इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को नेटवर्किंग से रिलेटेड विभिन्न प्रोटोकॉल की भी जानकरी दी | इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह के स्कैम से बचने के लिए नेटवर्किंग से जुडी हुई अनेक तरीके सीखे | साइबर सिक्योरिटी इंटर्नशिप के अंतिम दिन में विद्यार्थियों का फीडबैक के साथ एसेसमेंट टेस्ट भी लिया गया जिसमें उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा | इस कार्यक्रम से बीएससी और बीसीए कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के 60 विद्यार्थी लाभान्वित हुए । सफल आयोजन में शिखा जुनेजा, डॉ नीतू मनोचा, प्रीति ने अहम भूमिका निभाई और नॉन टीचिंग से टिकु, विष्णु, संगीता का योगदान रहा |

Comments