आई.बी.कॉलेज में लाइब्रेरी की बेस्ट प्रक्टिसेस के तहत व्याख्यान का आयोजन
BOL PANIPAT : आई. बी. कॉलेज में लाइब्रेरी की बेस्ट प्रक्टिसेस के तहत सभी स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिये व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक ” हाऊ टू इफ्फेक्टिवेली युटीलाइज़ दा लाइब्रेरी रिसोर्सेज एंड सर्विसेज’ था।
इस व्याख्यान के रिसोर्स पर्सन लाइब्रेरियन डॉ प्रवीन कुमार रहे । उन्होंने बताया कि आजकल गूगल, यूट्यूब और चैट जीपीटी ने शिक्षा को अत्यंत सरल बना दिया है। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध सभी रिसोर्सेज और सर्विसेज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पुस्तकालय के ऑनलाइन रिसोर्सेज जिसमे यु.जी.सी. इनफ्लिबनेट द्वारा संचालित एनलिस्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे इसका मेंबर बना जा सकता है और इसके माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन बुक्स एवं जर्नल्स को कैसे प्रयोग किया जा सकता है । विद्यार्थियों को इसकी लाइव डेमो दी गयी तथा इसकी सदस्यता भी प्रदान करवाई गई। विद्यार्थियों को डेलनेट के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से हम कौनसे रिसोर्सेज को एक्सेस कर सकते है । इसके अलावा लाइब्रेरी में विद्यार्थियों से आगे सुधार हेतु सुझाव भी लिए गये। व्याख्यान के अंत मे उन्होंने विद्यार्थियों के कैरियर से संबंधित विचार भी सांझा किये।
प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने बताया कि पुस्तकालय किसी भी संस्थान का हृदय कहलाता है और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए इसका विशेष महत्व है। पुस्तकालय विद्यार्थियों को उनके अध्ययन क्षेत्र में सशक्त और नये उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। यहाँ विद्यार्थी न केवल अपने पाठ्यक्रम के लिए अध्ययन सामग्री प्राप्त करते हैं, बल्कि उन्हें अपने रुचि के क्षेत्र में भी जानकारी प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के व्याख्यान से सभी विद्यार्थी लाइब्रेरी में उपलब्ध संसाधनों को सही ढंग से उपयोग करने के तरीकों को सीख सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं।
यह व्याख्यान सभी कक्षाओं में संबंधित क्लास टीचर की उपस्थिति में दिए गये। इन दौरान संबंधित कक्षाओं में एम. ए. हिंदी विभाग से डॉ. गुरनाम सिंह व डॉ. जोगेश, एम. ए. अंग्रेजी विभाग से प्रो. शीला मलिक व प्रो. प्रिया बरेजा, एम. ए. राजनीति विज्ञान विभाग से प्रो. मोहित, एम. एस. सी. गणित विभाग से प्रो. मनीष व प्रो. कोमल, एम. कॉम. विभाग से प्रो. साक्षी मुंजाल व प्रो. विनीता रेहानी मौजूद रहे।

Comments