Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


गीता विश्वविद्यालय के सामुदायिक सेवा क्लब के द्वारा स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार आयोजित किया गया|

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :गीता यूनिवर्सिटी, नौल्था पानीपत के सामुदायिक सेवा क्लब द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नौल्था, पानीपत में  स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार आयोजित किया गयाI कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य ने किया| सामुदायिक सेवा क्लब के समन्वयक मिस रंजना और मिस भारती ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में बच्चों को जानकारी दी l  इसके साथ ही साक्षरता क्लब  के समन्वयक मिस सिमरन ने स्वस्थ जीवन जीने के तरीको के बारे में बताया l फार्मेसी के विद्यार्थियों जो कि कम्यूनिटी सर्विस क्लब के सदस्य भी हैं उन्होंने भी बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई l

डिप्लोमा फार्मेसी प्रथम वर्ष के छात्र अमित ने संपूर्ण आहार और शरीर के विकास क लिए जरूरी पोषक तत्वों के बारे मे बताया। डिप्लोमा फार्मेसी द्वितीय वर्ष की छात्रा वंदना ने रोज की दिनचर्या से सम्बंधित अच्छी आदतों और जिंदगी मे स्वस्थ्य और खेल कूद की अहमियत  के बारे में  बताया । बैचलर ऑफ़ फार्मेसी के छात्र सुमित ने अच्छी सेहत के लिए जरूरी व्यायाम और योग के बारे में बताया। बैचलर ऑफ़ फार्मेसी के छात्र तनिष्क ने हाथ धोने का सही तरीका और उसकी अहमियत के बारे मे बताया। इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य छात्र और स्कूल के अध्यापक भी मौजूद थे।

Comments