‘अन्तर्राष्ट्रीय एंटी बुलिंग डे‘ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया
BOL PANIPAT : 05 मई, 2023, सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में ‘अन्तर्राष्ट्रीय एंटी बुलिंग डे‘ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा आठवीं से बारहवीं के लगभग 800 छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में बच्चों के साथ होने वाली बुलिंग के प्रति जागरूक करना रहा ताकि बच्चे ऐसी स्थिति का सामना करते वक्त एक दूसरे का साथ दें।
बच्चों ने नाटक, भाषण, कविता और पी.पी.टी के द्वारा अपने सहपाठियों में बुलिंग के प्रति जागरूकता पैदा की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि अगर किसी बच्चे के साथ बुलिंग हो रही है तो उसे इग्नोर न करें तुरंत अपने साथियों से मिलकर उसके विरूद्ध आवाज उठाए। आवश्यकता पड़ने पर अपने शिक्षक एवं माता-पिता से बातचीत करें और जीवन में आने वाली इस प्रकार की चुनौतियों का विवेक एवं धैर्य से सामना करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में बच्चों ने शपथ ग्रहण की यदि कोई उनके एवं दूसरे साथियों के साथ बुलिंग करेगा तो वे उनके विरूद्ध आवाज उठाएँगें।

Comments