पाईट कॉलेज समालखा में ड्रग एब्यूज पर जागरूकता कार्यक्र्म का आयोजन किया
BOL PANIPAT : पाईट कॉलेज समालखा के युथ रेड क्रॉस क्लब और हरियाणा रेड क्रॉस चंडीगढ़ के संयुक्त प्रयास से कॉलेज कैंपस में ड्रग एब्यूज पर एक जागरूकता कार्यक्र्म का आयोजन किया गया | मुख्य अतिथि गुलाब सिंह सैनी , सीनियर ऐडवाइज़र ,लीडर कन्सेर्वटिवे पार्टी , कनाडा ,अति विशिष्ट अतिथि , राजेंदर सैनी , फील्ड कोऑर्डिनेटर , युथ रेड क्रॉस, कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय , हरिओम तायल , चेयरमैन , पाईट कॉलेज , मेंबर सेक्रेटरी सुरेश तायल, डॉ बी बी शर्मा , डीन स्टूडेंट एकेडेमिक्स ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्र्म की शुरुआत की | मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए , नशा इंसान को खोखला कर देता है |
अलग अलग तरह की ड्रग्स की वजह से आज का युवा अपनी प्रतिभा को खराब कर रहा है | उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक एक्सचेंज प्रोग्राम की भी घोषणा की जिसमें कॉलेज के 40 विद्यार्थियों कनाडा भेजने की व्यवस्था की जाएगी जिसमें विद्यार्थी वहां के शिक्षा प्रणाली के बारे में समझ सकेंगे , वहां की कला संस्कृति को समझ सकेंगे , इसी तरह से वहा के विद्यार्थियों को भी पाईट कॉलेज में भेजा जाएगा ,इस घोषणा के लिए कॉलेज चेयरमैन हरिओम तायल ने उनका तह दिल से धन्यवाद किया |
सुरेश तायल ने भी इस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए यह बहुत ख़ुशी की बात है | उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी , उन्होंने कहा कि अगर नशा करना ही है तो अपने काम से करो , अपनी पढ़ाई से करो | कॉलेज मैनेजमेंट ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पटका देकर सम्मानित किया |
रेड क्रॉस द्वारा कॉलेज के शिक्षकों डॉ दीपक भागवत , प्रीति दहिया , डॉ अंकुर , मैडम पालिका , राजेश , डॉ भारत प्रताप, प्रदीप कुमार , अजय मलिक , आशुतोष , अमरपाल को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया | यूथ रेडक्रॉस द्वारा संस्थान के चेयरमैन और मेंबर सेक्रेटरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया |
युथ रेड क्रॉस से राजेंदर कुमार ने बताया कि पाईट कॉलेज बहुत अच्छा कार्य कर रहा है और इसमें शिक्षक और छात्र-छात्राएं समाज सेवा एवं जागरूकता के क्षेत्र में बहुत अग्रेसिव काम कर रहे हैं जिसका सारा श्रेय संस्थान के प्रबंधक समिति को जाता है और मैं उम्मीद करता हु कि भविष्य में भी आप लोग ऐसे ही साथ देते रहेंगे |
राकेश तायल ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को कॉलेज में शुरू हुए इन्क्यूबेशन सेंटर को विजिट कराया और बताया कि किस तरह से विद्यार्थियों को नए स्टार्ट अप खोलने के लिए कॉलेज हर संभव प्रयास कर रहा है | इस अवसर पर सरबजीत सिंह , रिलीफ ऑफिसर, युथ रेड क्रॉस चंडीगढ़ , मैडम रोहिणी , इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कुरुक्षेत्र , कृष्ण कुमार , युथ रेड क्रॉस ,ओ पी रनोलिया , डॉ जयति महाजन, डॉ सुमन , तरुण मिगलानी ,राजन सलूजा , नितिन, मनमीत , दीक्षा , रितेश , अमन , हर्ष , प्रगति , प्रतीक्षा , कोमल ,राधिका , स्वयंम और शुभम भी मौजूद रहे |

Comments