Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


DITM गन्नौर में उमंग फ्रेशर पार्टी का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 27, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : गन्नौर, सोनीपत, (27 नवंबर 2024), दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गन्नौर, सोनीपत में “उमंग” फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिस्टर संजीव जैन (चेयरमैन) और विशिष्ट अतिथि डॉ. अखिल जैन (वाइस चेयरमैन) थे। उनके प्रेरणादायक संबोधन ने छात्रों को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डॉ. नीरज कुमार (डायरेक्टर जनरल) ने छात्रों को सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने संस्थान के उच्च शैक्षणिक मानकों और भविष्य में छात्रों के विकास के लिए बनाए गए रोडमैप पर प्रकाश डाला।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार संदीप काजल ने छात्रों को संस्थान की संस्कृति और मूल्य से परिचित कराते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नवागंतुकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में केतकी सागर (एडमिन ऑफिसर), कमल किशोर (वॉर्डन), माहीवाल (वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट) और तनु तिवारी (हॉस्टल वॉर्डन) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

यह कार्यक्रम संस्थान में नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करने और उन्हें संस्थान के वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।”उमंग” फ्रेशर पार्टी का आयोजन, जिसमें कॉलेज के नए छात्रों ने अपनी प्रतिभा, जोश और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों का स्वागत किया, बल्कि उनके लिए एक ऐसा मंच भी तैयार किया, जहां वे अपनी रचनात्मकता और क्षमताओं को प्रदर्शित कर सकें।

इस विशेष अवसर पर कॉलेज प्रबंधन, फैकल्टी सदस्यों और वरिष्ठ छात्रों ने नए छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद, विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे नृत्य, संगीत, कविता पाठ, और फैशन शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य आकर्षण “Mr. & Ms. Fresher” प्रतियोगिता रही, जिसमें नए छात्रों ने अपनी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर खिताब के लिए संघर्ष किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

“उमंग” फ्रेशर पार्टी पार्टी में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, और नृत्य ने समां बांध दिया। छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम ने संस्थान में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह से संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। यह आयोजन न केवल नए छात्रों के लिए एक यादगार दिन साबित हुआ, बल्कि उनके और वरिष्ठ छात्रों के बीच मधुर संबंध स्थापित करने का अवसर भी बना।

Comments