Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चार दिवसीय निरंकारी समागम का आयोजन 16 से 22 नवम्बर तक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 7, 2022 Tags: , , , , ,

-उपायुक्त ने निरंकारी संस्था के कोर्डिनेटर्स के साथ की बैठक.

BOL PANIPAT , 7 सितंबर। पानीपत जिला के गांव भौड़वाल माजरी में आयोजित होने वाले 75 वे संत समागम समारोह को लेकर बुधवार को समागम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों और संत निरंकारी संस्था के कोर्डिनेटर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान ने की और सभी विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डीसी सुशील सारवान ने कहा कि 16 से 22 नवंबर तक गांव भौडवाल माजरी के पास जीटी रोड पर 75वें संत निरंकारी समागम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हरसम्भव सहयोग दिया जाएगा ताकि इस समागम में आने वाले देश-विदेश के सभी श्रद्धालु अपने-अपने शहरों में जाकर दी गई सुविधाओं की चर्चा करें और इस समागम को एक यादगार समागम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समागम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसलिए उन्हें आवश्यक सेवाएं भी बड़े स्तर पर दी जानी सुनिश्चित करनी होगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस समागम के लिए हर सम्भव सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समागम का आयोजन समालखा के पास जीटी रोड के साथ लगते समागम क्षेत्र में किया जाएगा। बैठक में एडीसी वीना हुड्डा, एएसपी विजय कुमार, एसडीएम अश्वनी मलिक, विभिन्न विभागोंं के विभागाध्यक्ष सहित व संत निरंकारी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस मौके पर संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने डीसी सुशील सारवान का वहां पहुंचने पर स्वागत किया।

Comments