मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर एवं प्लेसमेंट गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के अंतिम वर्ष एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिनकी संख्या 101 रही। इस ड्राइव का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, प्रबंध समिति के महासचिव एल.एन मिगलानी, प्रबंध समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी, प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग, मेधा फाउंडेशन से मिस्टर पीयूष, मिस्टर शाहिद एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया | इस अवसर पर कंपनी प्रतिनिधियों को तुलसी का पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हर युवा/विद्यार्थी का सपना होता है कि स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करते ही मनचाही नौकरी हासिल करे और अपने इस सपने को हर हाल में वे साकार करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उनके कॉलेज कैंपस में लगने वाली प्लेसमेंट ड्राइव अपने इस सपने को साकार करने का बेहतरीन अवसर होता है। इन प्लेसमेंट ड्राइव एवं जॉब फेयर्स के माध्यम से महाविद्यालय के स्टूडेंट्स एक ही दिन में कई बड़े नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड एवं कंपनियों के एंपलॉयर्स, एचआरडी मैनेजर और इंटरव्यूअर्स से संपर्क कायम कर सकते हैं। हमारा महाविद्यालय समय-समय पर करियर एवं प्लेसमेंट इकाई के सहयोग से विभिन्न कंपनियों द्वारा विद्यार्थियों की प्लेसमेंट करता है तथा लगभग 2 सालों से समय-समय पर मेगा प्लेसमेंट ड्राइव करवा रहा है। इस तरह के रोजगार मेलों का उद्देश्य नियोक्ताओं और रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के बीच संवाद करने के लिए एक मंच प्रदान करवाना है| इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 7 कंपनियों जैसे स्पार्टा टेलीकॉम, मुथूट फाइनेंस, इंटेलिपेट, ए.एन.के वेल्थ मैनेजमेंट, टेक महिंद्रा, डायनिनो, बाईजू ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन साक्षात्कार द्वारा लगभग 62 विद्यार्थियों का चयन किया गया | इस अवसर पर प्रबंध समिति के महासचिव एल. एन. मिगलानी जी ने कहा कि हमारा महाविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर देने के साथ-साथ, उनमें रोजगार क्षमता उत्पन्न करने के लिए सर्टिफाइड कोर्स तो शुरू किए ही है साथ ही में मेधा फाउंडेशन के साथ मिलकर एमओयू साइन कर रखा है जिसके तहत विद्यार्थियों को पब्लिक स्पीकिंग जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं। इस अवसर पर करियर एवं प्लेसमेंट इकाई के ऑफिसर डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि एक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव रिक्रूटर्स से मिलने और नौकरी पाने के लिए सुविधाजनक वन स्टॉप प्लेटफॉर्म होता है। कई प्रसिद्ध कंपनियां और नियोक्ता प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेते हैं जिससे यह प्रवेश स्तर के करियर के अवसर तलाशने के लिए एक बेहतरीन जगह बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थी अपने करियर/ विशेषज्ञता के क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के साथ संपर्क कायम कर सकते हैं। इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के लिए हमारे महाविद्यालय ने रजिस्ट्रेशन एवं कंपनी प्राथमिकता का लिंक विद्यार्थियों को भेज दिया था जिसमें 198 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया ।इस प्लेसमेंट ड्राइव में सात कंपनियों ने लगभग 250 पदों जैसे टेली कॉलिंग, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट, रिलेशनशिप एंड कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव इत्यादि के लिए साक्षात्कार लिया एवं 1,50,000 रुपए से लेकर 3,50,000 रुपए का सालाना पैकेज प्रदान किया। मंच का संचालन प्रो. खुशबू द्वारा किया गया। इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में मेधा फाउंडेशन से मिस्टर पीयूष एवं मिस्टर शाहिद ने अहम भूमिका निभाई।इस अवसर पर करियर एवं गाइडेंस इकाई के सदस्य प्रो.पवन, प्रो. निशा, प्रो रुचिका, प्रो.पूजा डूडेजा, प्रो. कोमल, प्रो. लीना आर्या, प्रो. राहुल व अन्य स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।

Comments