Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


31 छात्रों ने मॉक इंटरव्यू में भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक विशेष कक्षा गतिविधि के रूप में मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 31 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक साक्षात्कार परिस्थितियों के लिए तैयार करना तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह के विचार साझा करते हुए बताया गया कि मॉक इंटरव्यू छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी संवाद क्षमता और प्रस्तुति कौशल को भी निखारती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास और तैयारी सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। मॉक इंटरव्यू जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को अपने डर को दूर करने और अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग बनने में सहायता करती हैं। निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।”इसके पश्चात विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल ज्ञान में वृद्धि करते हैं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “आप सभी ने अपने प्रदर्शन से यह सिद्ध किया है कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसी प्रकार निरंतर प्रयास करते रहें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों।”सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें प्रथम स्थान पर निशांत और नूपुर, द्वितीय स्थान पर सौरभ, हिमांशु और प्रियंशु, तृतीय स्थान पर मयंक, सिमरन और पूर्वा तथा सांत्वना पुरस्कार वेदिका, अनन्या और तन्नु को प्रदान किया गया।सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। यह संपूर्ण गतिविधि कक्षा मेंटर मनीत कौर द्वारा आयोजित की गई, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments